Date: 31/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टूरिज्म हब के रूप में विकसित होगा ढोल पहाड़ी गांव ,12.49 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
4/11/2026 3:03:10 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
-बिहार सरकार ने मुंगेर के पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने असरगंज स्थित ढोल पहाड़ी को 12.49 करोड़ रुपये की लागत से इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी है। जिससे वहां के लोगों के लिय रोजगार की नई आस जगी है । तारापुर अनुमंडल के असरगंज में स्थित ढोल पहाड़ी को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस पर्यटन, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐतिहासिक रूप से भी यह स्थल खास रहा है—स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यहां क्रांतिकारियों का गुप्त अड्डा हुआ करता था, जहां से अंग्रेजों के खिलाफ रणनीति बनाई जाती थी। परियोजना के तहत यहां बैंक्वेट हॉल, हाट बाजार, क्राफ्ट शॉप्स और वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। साथ ही पब्लिक टॉयलेट, पार्किंग, पक्के पाथवे और आकर्षक सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। पर्यटकों के लिए मेला ग्राउंड, पिकनिक स्पॉट, ग्रीन बेल्ट, प्ले एरिया, स्पोर्ट्स कोर्ट और ऑब्जर्वेशन डेक जैसे कई आकर्षण भी विकसित किए जाएंगे ।धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां शिव प्रतिमा स्थापित की जाएगी और बाबा मौनीनाथ मंदिर व प्राचीन गुफाओं को भी पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही सोलर लाइटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पेयजल और सीवरेज जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे मुंगेर की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा कल तक उपेक्षित और विकास से कोसों दूर इस ढोल पहाड़ी गांव को पर्यटन के अनुकूल बनाने की बात अब जमीन पे उतरती नजर आ रही है । जिससे यहां का विकास भी होगा और रोजगार भी सृजित होगा ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धूम-धाम से मना प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान समारोह
#
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गड़हनी बिजली कार्यालय का किया घेराव
#
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गई तंबाकू मुक्त समाज की शपथ
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान
#
जामाडोबा गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला माफियाओ का आतंक, अधिकारियो पर जानलेवा हमला
#
सड़क पर पास लेने के चक्कर में भिड़े दो गुट ,तीन घायल ,जांच में जुटी पुलिस
#
बिहार में जश्न शपथ ग्रहण का ऐतिहासिक पल की तैयारी जोर शोर से , विधानसभा क्षेत्र में लोगो में
खुशी
#
अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर: ईंधन बचत का प्लान, इधर गैस खेल का खुलासा—बिना सिलेंडर खाते में सब्सिडी
#
टूरिज्म हब के रूप में विकसित होगा ढोल पहाड़ी गांव ,12.49 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी