Date: 28/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खुशखबरी जिले में गंगा पथ परियोजना को लेकर उठाया बड़ा कदम 
 

4/11/2026 3:03:10 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munger :मुंगेर में  बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत बनने वाली एचएएम आधारित मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना को लेकर आज बड़ा कदम उठाया गया। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बीएसआरडी के निदेशक और मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने पूरे प्रोजेक्ट का हवाई सर्वेक्षण किया। यह सर्वे सफियाबाद हवाई अड्डे से शुरू हुआ, जहां से अधिकारियों ने गंगा किनारे प्रस्तावित पथ के एलाइनमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया। हेरूदियारा से सुल्तानगंज तक बनने वाले इस गंगा पथ के हर पहलू को ऊपर से देखा और परखा गया। सिर्फ गंगा पथ ही नहीं, बल्कि मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन, मुंगेर-मोकामा रोड और रक्सौल-हल्दिया फोरलेन परियोजनाओं का भी हवाई जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जमीन और जलमार्ग से जुड़े सभी एलाइनमेंट को विस्तार से जांचा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सर्वे के बाद पूरी रूपरेखा तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। गंगा किनारे बनने वाला यह मरीन ड्राइव न सिर्फ मुंगेर की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार देगा। साफ है कि आने वाले समय में मुंगेर विकास के नए नक्शे पर उभरता हुआ नजर आएगा।   
 
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट