Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क निर्माण को लेकर तोपचांची में खूनी झड़प, छह घायल , जाँच में जुटी पुलिस
3/2/2026 1:43:50 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघदाहा दास टोला में पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को खूनी झड़प में बदल गया। घटना श्मशान घाट जाने वाले रास्ते की है, जहां विधायक फंड से सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि सुनील दास कहीं जा रहे थे, तभी बस्ती के ही अशोक दास, देवाशीष दास, धनकेश्वर दास समेत कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर जब परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। इस झड़प में गांव के मुखिया हरिचरण दास को चेहरे पर रॉड और चाकू से वार किया गया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके पुत्र अनुज कुमार दास के गले में चाकू से वार किया गया। इसके अलावा दो महिलाओं समेत कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुखिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है। इस मामले में तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नवजात की मौत से अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों ने काटा बवाल,परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया गंभीर लापरवाही,कहा...
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
8 महीने के मासूम को छीन कर भागे बाइक सवार, ग्रामीणों ने दौड़ाया, झाड़ियों में फेकि बच्ची, फिर...
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
जमीन विवाद में पीट गए भाकपा नेता ,रिश्तेदारों ने कर दी जमकर धुनाई ,पिटाई का चर्चा जोरो पर ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शांतनु चंद्र समेत 17 प्रत्याशियों ने किया महापौर के लिए नामांकन
#
सूसनीलेवा नाग नगर में बूथ पर हंगामा, समर्थकों में झड़प
#
धनबाद में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, डीसी आदित्य रंजन ने किया ध्वजारोहण,विकास योजनाओं की दी जानकारी
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...