Date: 02/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
8 महीने के मासूम को छीन कर भागे बाइक सवार, ग्रामीणों ने दौड़ाया, झाड़ियों में फेकि बच्ची, फिर...
3/1/2026 4:20:51 PM IST
94
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर में मां की गोद से 8 महीने के मासूम को छीनने की कोशिश की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि लोगों के शोर और पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश बच्चे को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अब घटना के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। दरअसल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर बॉयज स्कूल के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाह कॉलोनी निवासी मो. अकबर की पत्नी नेहा, जेआरएस कॉलेज जमालपुर से पढ़ाई कर अपने 8 माह के बेटे के साथ टोटो से घर लौट रही थी। बताया जाता है कि रास्ते में संदलपुर दुर्गा स्थान के पास टोटो चालक ने गाड़ी दूसरी ओर मोड़ दी। महिला के पूछने पर चालक ने स्कूल से एक बच्चे को लेकर छोड़ने की बात कही। इसी दौरान संदलपुर बॉयज स्कूल के पास पहले से खड़े बाइक सवार दो युवक पहुंचे और महिला की गोद से मासूम को छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग पीछे दौड़े, जिसके बाद बदमाश करीब 100 मीटर आगे जाकर बच्चे को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। गनीमत रही कि मासूम पूरी तरह सुरक्षित मिला।घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भागते बाइक की नंबर प्लेट की तस्वीर भी पुलिस को उपलब्ध कराई। डिप्टी मेयर खालिद हुसैन भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद , एसडीपीओ सदर अपने दल बल के साथ देर रात घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया।एसपी ने बताया कि महिला द्वारा अपने नवजात शिशु को जबरन छीनने के प्रयास की सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।टीम द्वारा घटनास्थल की जांच, आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। अब तक जांच में सीसीटीवी में घटना की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है और आसपास के कई लोगों ने भी ऐसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल मुंगेर पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शहर के रेड लाइट एरिया श्रवण बाजार में पुलिस ने मारा छापा, अवैध देह व्यापार करने वालो में मचा हड़कंप
#
घर का हिस्सा मांगने पर भाइ ने की भाई और उसकी पत्नी की पिटाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
#
बारात जा रहे दो युवको की सड़क हादसे में गई जान ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर सख्ती: पार्टी जिलाध्यक्ष की गाड़ी पकड़ी गई, नियम सबके लिए बराबर
-
डीएसपी
#
बिहार में आज भी गुंडा राज ? ,जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे ने की पिटाई ,वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
#
बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षकों की नौकरी पर संकट
#
Asian Boxing Championship में उतरेंगे भारत के 4 मुक्केबाज, जीत होगी दर्ज
#
महिला से छेड़खानी और पिटाई का गवाह बना तीसरी आंख ,पुलिस आई हरकत में ,फिर ....
#
8 महीने के मासूम को छीन कर भागे बाइक सवार, ग्रामीणों ने दौड़ाया, झाड़ियों में फेकि बच्ची, फिर...