Date: 22/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पार्षद अरुण चौहान ने किया लाइट टावर का शिलान्यास, विकास की राखी पहली नींव
3/8/2026 2:16:08 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara
: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 07 में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने के बाद पार्षद अरुण चौहान ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने वार्ड के दो प्रमुख स्थानों पर विकास की पहली नींव रखते हुए लाइट टावर के कार्य का शुभारंभ किया। पार्षद ने सेंद्रा मोड़ और जोगता थाना के समीप लाइट टावर लगाने के कार्य का शिलान्यास किया। लंबे समय से इन क्षेत्रों में रात के समय अंधेरा रहने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लाइट टावर लग जाने से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह क्षेत्र बेहतर बनेगा। इस अवसर पर अरुण चौहान ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, वार्ड-07 को एक आदर्श वार्ड बनाना मेरी प्राथमिकता है। लाइट टावर की स्थापना तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना ही मुख्य लक्ष्य है।इस दौरान स्थानीय निवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला नेत्रियों पर सांसद पप्पू यादव के आपत्तिजनक बयान पर मचा बवाल ,सांसद को राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
#
केन्दुआ भूधसान और गैस रिसाव से प्रभावित लोगों ने मशाल जुलूस निकल जताया विरोध,मंटू महतो ने कहा ...
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल का हुआ विस्तार विकास पाठक बनें सचिव सह प्रवक्ता
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अवर निरीक्षक की पत्नी ने अपने पति की सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली गयी जान
#
विश्व ऑटिज्म दिवस पर एस्पायर मदरस टीम ने लोगो को किया जागरूक,विधायक सरयू राय बच्चों के हुनर की तारीफ
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
गर्मी छुट्टियों पर रेलवे के तरफ से तोफा , यात्रियों को बड़ी राहत
#
दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ ले उड़े दान पेटी और आभूषण