Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
4/21/2026 5:40:04 PM IST
73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेताओं की चुनावी गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव को गंभीर लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बजाय “पिकनिक” बना दिया है। इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता बंगाल में जनता के मुद्दों पर बात करने के बजाय वहां के खान-पान का आनंद लेने में ज्यादा व्यस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मछली-भात और झालमुरी का स्वाद लेने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता बंगाल पहुंच रहे हैं, जबकि उन्हें आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय समस्याओं जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज कर भाजपा सिर्फ दिखावटी राजनीति कर रही है। उनके अनुसार, चुनाव प्रचार को एक गंभीर जिम्मेदारी की तरह लेने के बजाय इसे मनोरंजन का जरिया बना दिया गया है, जो लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं है। मंत्री ने अपने बयान को और तीखा करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद वह खुद भाजपा नेताओं को बंगाल का प्रसिद्ध रसगुल्ला खिलाएंगे। इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और इसे भाजपा पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की प्रगति पथ यात्रा,बोले सांसद ढुल्लू महतो ...
#
MSME टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर का सीएम ने किया शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि कल, झरिया में श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारी पूरी
#
मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, अनुपमा सिंह ने वीडियो कॉल पर की बात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की गई जान, पांच घायल
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल का हुआ विस्तार विकास पाठक बनें सचिव सह प्रवक्ता
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
#
कोलयांचल लाइव का खबर का असर : निर्माणाधीन पुल में आई दरार की खबर चलने के बाद जांच के लिए पहुंचे उपायुक्त, ठीकेदार पर करवाई का दिया निर्देश.......
#
UPI, पैन कार्ड से लेकर ATM तक बदल गए नियम, जानिए...