Date: 16/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला नेत्रियों पर सांसद पप्पू यादव के आपत्तिजनक बयान पर मचा बवाल ,सांसद को राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस 

4/22/2026 5:48:13 PM IST

91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :सांसद पप्पू यादव द्वारा महिला नेत्रियों के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर महिलाओ में जबरदस्त आक्रोश है। महिलाओ ने सांसद के खिलाप राज्य महिला आयोग में की शिकायत। शिकायत के बाद राज्य महिला आयोग ने नोटिस भेज कर उनसे जवाब तलब किया है। इस बात की पुष्टि महिला आयोग कि सदस्य पिंकी कुशवाहा ने की। इधर सांसद पप्पू यादव द्वारा महिला नेत्रियों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान का मामल अब धीरे धीरे राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। इसी को लेकर आज नारी शक्ति संवाद मे भाग लेने आई महिला आयोग बिहार कि सदस्या पिंकी कुशवाहा नारी शक्ति संवाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरमियान सांसद पप्पू यादव पर जम कर बरसी, उन्होंने कहा पप्पू यादव द्वारा नब्बे प्रतिशत महिलाओं पर यह आरोप लगाना कि कुकर्म का सहारा लेकर महिलाएं राजनीति मे शीर्ष पर जाती है ये उनके दिमाग का दिवालियापन नहीं तो और क्या है? उन्हें अपना इलाज रांची के पागल खाने मे करवाने की सलाह दी।वे अपनी इस गलती पर महिलाओं से माफी मांगे नहीं तो महिलाएं उनका सड़क से लेकर संसद तक घेराव करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि पप्पू यादव कि इस कारगुज़ारी को लेकर राज्य महिला आयोग ने उनके खिलाफ सम्मान जारी कर उनसे जवाब तलब भी किया है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट