Date: 08/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
3/8/2026 2:50:38 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में आज अहले सुबह यूपी के गोरखपुर से आई पुलिस टीम की वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे चार पुलिस कर्मी घायल हो गए जिसमे दो की हालत चिंताजनक बानी हुई है। बताया जा रहा है कि यूपी में हुई एक वारदात के सिलसिले में पुलिस टीम मुंगेर होते हुए जमुई जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना हवेली खड़गपुर–बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-333 पर शामपुर थाना क्षेत्र के धपरी के पास रविवार सुबह करीब चार बजे हुई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांस थाना की पुलिस टीम एक मामले की जांच के सिलसिले में सड़क मार्ग से मुंगेर होते हुए जमुई जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पुलिस पदाधिकारी नीरज राय, अभिजीत उपाध्याय, संजीत सिंह और जयप्रकाश यादव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया।इधर सूचना मिलने के बाद शामपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि घायल नीरज राय और जयप्रकाश यादव की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंगेर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो पुलिसकर्मियों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में ही चल रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
#
साइबर ठगी मामले में आरोपी मनीष सिंह हुआ गिरफ्तार
#
संदिग्ध महिला ने दीवार पर मारा सिर,कहा 'मैं मां काली हूं...
#
साइबर ठगी गिरोह का सदस्य एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा, ठगी के ऐसे खुले राज ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल, भीड़ नियंत्रण और आपात हालात से निपटने का अभ्यास
#
राहुल गांधी पर जीतन राम मांझी का पलटवार , बिल को बताया किसानो के हित में
#
बोगस वोट को लेकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
#
होली खेलने प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी को ग्रामीणों ने करवा दी शादी,और प्रेम कहानी का हो गया सुखद अंत
#
छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन व प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण