Date: 08/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी 

3/8/2026 3:01:06 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :मुंगेर में मंदिर से भगवान के मुकुट चोरी होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर स्थित मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी के चांदी के मुकुट अज्ञात चोरों ने चुरा लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुंगेर में लगातार मंदिरों को चोर बना रहे अपना निशाना ताजा मामला में ।मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शादीपुर के एक मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट चोरी कर लिए। मंदिर के पुजारी तेज नारायण ठाकुर ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वे पूजा करने मंदिर पहुंचे थे, उस समय प्रतिमाओं पर चांदी के मुकुट मौजूद थे। लेकिन शाम को आरती के समय जब वे मंदिर पहुंचे तो प्रतिमाओं के सिर से मुकुट गायब था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पूर्व भी तीन दिनों के अंदर चोरों ने तीन मंदिर को अपना निशाना बनाया । जिसमे से कुछ चोरी का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन करने में सफलता पाई ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज की रिपोर्ट 
 
 
.