Date: 08/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर ठगी गिरोह का सदस्य एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा, ठगी के ऐसे खुले राज ...
3/7/2026 6:16:27 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
:भोजपुर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से 02 मोबाइल, 14 सिम कार्ड और 05 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 05 फरवरी को आरा नगर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मोबाइल की जांच में साइबर ठगी से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले, जिसके बाद दोनों को आगे की पूछताछ के लिए भोजपुर साइबर थाना लाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान रोहित कुमार (पिता- भोला साह, निवासी- बिबिगंज, थाना उदवंतनगर) और मोहित कुमार (पिता- राजेश कुमार सिंह, निवासी- मसाढ़, थाना उदवंतनगर) के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उनकी मुलाकात अभिषेक कुमार के माध्यम से सूरज सिंह राजपूत (निवासी ज्ञानपुर सेमरिया, थाना बड़हरा) से हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सूरज सिंह राजपूत द्वारा बालू घाट में लेन-देन के नाम पर बैंक अकाउंट की जरूरत बताई जाती थी और हर बैंक अकाउंट के बदले 3 हजार रुपये देने की बात कही जाती थी। इसके बाद रोहित और मोहित अलग-अलग लोगों के नाम पर म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाते थे और पासबुक व एटीएम कार्ड सूरज को सौंप देते थे। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था, जिसमें से कुछ पैसे अकाउंट धारकों को दिए जाते थे और बाकी अपने पास रख लेते थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि बैंक कर्मी सुमन सौरभ चौहान (निवासी देवरिया, थाना कोइलवर) भी इस नेटवर्क में शामिल था, जो बैंक अकाउंट खुलवाने और फ्रीज अकाउंट को अनफ्रीज कराने में मदद करता था और इसके बदले कमीशन लेता था। पुलिस के अनुसार इन बैंक अकाउंट का इस्तेमाल साइबर ठगी की राशि मंगाने के लिए किया जाता था। इस मामले में भोजपुर साइबर थाना में कांड संख्या 11/26, दिनांक 05.02.2026 के तहत धारा 318(4)/319(2) BNS एवं 66(C)/66(D) आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर पहले दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।इसी कांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सूरज कुमार (पिता- अर्जुन सिंह, निवासी- ज्ञानपुर, जिला भोजपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक रात में चोरो ने दवा और दारू दुकान को बनाया निशाना,और इतने राशि पर किया हाथ साफ
#
महिला के साथ छेड़खानी और पिटाई मामले में कन्हैया रजक आया पुलिस गिरफ्त में, सिटी एसपी ने कहा ...
#
गुरुद्वारा के पीछे लगी अचानक आग, 5 बाइक समेत कई साईकल जलकर हुई खाक
#
स्कूल से घर लौट रहे मासूम का हुआ अपहरण, गश्ती पुलिस ने खदेड़ा
#
देवघर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालो पर लगा दहेज़ प्रताड़ना का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सर्किट हॉउस एरिया में आईटी की दबिश, रांची से लेकर बिहार के कई ठिकानों पर छापेमारी
#
जेल में बंद बसंती के जीवन में आई एक नन्ही परी ,बसंती के चेहरे पर दिखी खुशी की झलक
#
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मेयर पद पर ठोका दावा,कहा अपने कार्यकाल में हर घर जल–नल योजना को धरातल पर उतारना
#
डीसी ,एसएसपी और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया धनबाद जेल का औचक निरीक्षण
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल