Date: 12/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर पकड़ा 1400 किलो मिलावटी पनीर और घी,मचा हड़कंप
3/12/2026 11:40:07 AM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1400 किलो मिलावटी पनीर और घी के 6 टीना जब्त किया गया है जिसकी कीमत 2 से 3 लाख रुपये है यह कार्रवाई पूजा टॉकीज इलाके में गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार बिहार से आने वाली बुंदेला एसी बस (BR 21P 3632) से यह संदिग्ध पनीर धनबाद लाया जा रहा था, जिसे शहर के बाजारों में खपाने की तैयारी थी। छापेमारी के दौरान पूरी खेप को जब्त कर लिया गया।
छापेमारी का नेतृत्व फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजा कुमार ने किया। मौके पर ही पनीर का स्टार्च टेस्ट किया गया, जिसमें सभी नमूने फेल पाए गए। प्रारंभिक जांच में पनीर के मिलावटी और निम्न गुणवत्ता का होने की पुष्टि हुई। जब्त खाद्य सामग्री के नमूनों को आगे की जांच के लिए स्टेट फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी, रांची भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी-2 धीरेंद्र बांका, मनोज पांडे और धनबाद थाना प्रभारी एसआई देव आनंद यादव समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद बरटांड़ बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना देने की अपील की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सीएम नीतीश पर कांग्रेस का तंज, कहा 1700–2000 में सिलेंडर बिक रहा, आप निकाल रहे समृद्धि यात्रा
#
पीएम भी पहले नोटिस देते हैं, सदन किसी व्यक्ति का नहीं- ओम बिरला
#
धनबाद के विकास से जुड़े कई मुद्दों को विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में मजबूती से उठाया, कहा ...
#
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का होगा शुभारंभ, भूल कर भी न करे ये कार्य
#
आँगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को डीसी कार्यालय पर दी एक दिवसीय धरना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ठगो ने सुनहरे रंग की महिला को दिखाई धातु,गहने लेकर हुआ रफू-चक
#
ACB की बड़ी करवाई,शराब कारोबारी से 15 हज़ार रूपये रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
महिला थाना पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया ज़ख्मी, स्थिति नाज़ुक
#
बौद्ध महोत्सव 2026 का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन