Date: 24/02/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु 
 

2/24/2026 3:52:55 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad: औरंगाबाद जिला के बारुण थाना गांव रसलपुर राजेश सिंह और रेनू सिंह के बेटा अमित सिंह का चयन 72 वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम में चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक बड़ोदरा के गुजरात में आयोजित होगा अमित काफी मेहनती और लग्नशील खिलाड़ी है जो अब औरंगाबाद जिले के साथ-साथ पूरे बिहार को कबड्डी के क्षेत्र में नाम रोशन करने का काम करेगा इसके पूर्व भी जूनियर वर्ग में अमित राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में अपना दम कम दिखा चुका है इस उपलब्धि पर औरंगाबाद जिला के सभी खेल प्रेमियों में काफी खुशी है जिला के सभी खेल संघ के पदाधिकारी ने अमित को शुभकामनाएं और बधाई दिए वही जिला खेल पदाधिकारी कुमार पप्पू राज ने भी शुभकामना दी है रिशु विश्वा सेवा फाउंडेशन के संचालक विशु सिंह   ने भी अमित को फाउंडेशन के द्वारा और भी बेहतर करने के बात कही है वही खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा जिला में इस ट्रस्ट के द्वारा सुविधा मुहैया कराने की भी बात कही है बिहार प्रदेश के टीम में चयन होने के बाद अमित पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना 100% देने की बात कहां है अमित जिले का पहला वह खिलाड़ी है जिसका सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन किया गया है इन सभी लोगों ने शुभकामनाएं अमित को दिया है। पप्पू सिंह शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार सिंह मोहम्मद जावेद सिद्दीकी उर्फ राजा विकास कुमार नागेंद्र कुमार विवेक कुमार पहलवान सौरभ सिन्हा अमरनाथ सिंह उर्फ कान्हा सिंह हरिओम कुमार अजय कुमार अवनीश कुमार मृत्युंजय मिश्रा कबड्डी संघ के अध्यक्ष मंटू कुमार सिंह सचिव चंद्रशेखर कुमार इन सभी लोगों ने अमित को शुभकामना दिया है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट