Date: 12/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ACB की बड़ी करवाई,शराब कारोबारी से 15 हज़ार रूपये रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा

3/12/2026 1:23:21 PM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Koderma: कोडरमा जिले के चंदवारा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार राम को हज़ारीबाग एसीबी की टीम ने लगभग 12 बजे 15 हज़ार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पवन कुमार राम 2018 बैच के दरोगा है। बताया जाता है की पवन कुमार राम शराब कारोबारी प्रेम नायक से केस में मदद पहुँचाने के नाम पर 15 हज़ार रूपये रिश्वत की मांग किये थे। जिसकी शिकायत हज़ारीबाग एसीबी में की गई थी, शिकायत की बाद एसीबी ने जांचो प्रान्त मामला सही पाया। इसके बाद एसीबी के डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा के नेतृत्व में टीम बनी जिसमे सुरेंद्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक ने अपने विवेक से जाल बिछाया और पवन कुमार राम को रंगे हाथ 15 हज़ार रूपये रिश्वत लेते पकड़ा। एसीबी की इस करवाई से भ्रष्ट पुलिस विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क