Date: 30/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंगाल को लेकर प्रवीण तोगड़िया का आया बड़ा बयान,कहा...
3/13/2026 4:04:01 PM IST
120
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गयाजी :
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर गयाजी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध भगवान विष्णु के चरण चिन्ह पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बाद में मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि लोकतंत्र में हमेशा बहुमत की जीत होती है। देश में लोकतंत्र है और जनता ही फैसला करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी बहुमत का ही फैसला सामने आएगा और वहां हिंदू की जीत होगी। तोगड़िया ने कहा कि अब देश में हिंदू समाज संगठित हो रहा है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है। उन्होंने कहा कि “हिंदू घर सुरक्षित, हिंदू घर रोग मुक्त” के नारे के साथ संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर में काम कर रहे हैं। इस अभियान में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के साथ बजरंग दल और महिला परिषद की सदस्य भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। तोगड़िया ने कहा कि समाज के बीच संवाद और संगठन को मजबूत करना ही इस दौरे का मकसद है। उन्होंने कहा कि गयाजी आकर भगवान विष्णु का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया है। यहां से वह देशभर में चल रहे अभियान को और तेज करने का संदेश लेकर जा रहे हैं। मीडिया ने जब उनसे अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर सवाल किया तो उन्होंने ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। उनके अनुसार यह ऐसा माहौल है जिसमें सभी एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और फिर उसी पर खुश भी हो रहे हैं।
शंकराचार्य से जुड़े सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि शंकराचार्य सनातन धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु हैं। उन पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं का सम्मान होना चाहिए। वहीं गया सहित पूरे देश के कई जगहों पर सामने आ रही कमर्शियल गैस व घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध की वजह से ऐसी चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि कोई बड़ा संकट नहीं है। ऐसे में सरकार की बातों पर हमें भरोसा करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रवीण तोगड़िया का यह दौरा संगठनात्मक बैठकों और कार्यकर्ताओं से संवाद को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सीएम सम्राट चौधरी ने ऐतिहासिक देवघरा के महादेव मंदिर को दी 26.31 करोड़ की बड़ी सौगात, अब होगा विकास
#
यूपी में योगी सरकार करवाएगी 66 बेसहारा बेटियों की शादी, अनाथ बच्चों को मिल रही 4000 की पेंशन
#
शराबबंदी को लेकर अपने ही सरकार पर हम पार्टी के विधायक ललन राम ने कह दी बड़ी बात !
#
सीएम योगी ने किया एलान, यूपी पुलिस में 1 लाख नौकरियों की देंगे सौगात
#
विधायक ने गंगा कटाव निरोधक कार्य का किया शुभारंभ किया,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया।
#
बेकाबू बालू ट्रैक्टर का कहर, दुकान में घुसकर 5 लोगों को कुचला
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
धनबाद में सघन वाहन जांच अभियान, ट्रैफिक नियमों के पालन पर सख्ती
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी