Date: 25/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सीएम योगी ने किया एलान, यूपी पुलिस में 1 लाख नौकरियों की देंगे सौगात

4/28/2026 2:23:54 PM IST

246
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली। यूपी पुलिस विभाग में इस साल 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस ऑपरेटर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरण देते हुए यह जानकारी दी है। वर्तमान समय में राज्य में 41,424 पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है जबकि यूपी पुलिस 32,679 पदों के लिए एग्जाम 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रस्तावित है। इसके अलावा अभी राज्य के पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए और भी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क