Date: 30/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
3/14/2026 4:19:49 PM IST
88
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munge
r :खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस की संभावित किल्लत की चर्चा के बीच अब बाजार में इंडक्शन चूल्हे की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। मुंगेर में लोग एलपीजी गैस की अनिश्चितता को देखते हुए अब इंडक्शन चूल्हे की ओर रुख कर रहे हैं। दुकानों पर इनकी बिक्री अचानक बढ़ गई है और ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।दरअसल खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस की सप्लाई और कीमतों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर गैस की किल्लत की खबरों के बाद लोग पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गए हैं। इसका असर अब बाजार में भी देखने को मिल रहा है। मुंगेर के इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा ग्राहक इंडक्शन चूल्हा खरीदने पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पहले कभी-कभी ही लोग इंडक्शन चूल्हा खरीदने आते थे, लेकिन अभी गैस की किल्लत की चर्चा के बाद रोज काफी ग्राहक आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि अगर गैस नहीं मिले तो खाना बनाने में परेशानी न हो, इसलिए इंडक्शन ले रहे हैं। वहीं ग्राहक भी मानते हैं कि गैस की संभावित कमी और बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।अभी गैस को लेकर बहुत चर्चा चल रही है और लाइन भी लग रही है, इसलिए हमने सोचा कि इंडक्शन चूल्हा ले लेते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उसी पर खाना बना सकें। हालांकि प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है, लेकिन गैस को लेकर बनी अनिश्चितता का असर अब साफ तौर पर बाजार और लोगों की खरीदारी की आदतों में दिखाई देने लगा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
#
अवैध रिफिलिंग व घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त, 7 सिलेंडर जब्त, दो पर प्राथमिकी
#
तात्या टोपे का 1857 का पत्र मिला MP के आर्काइव में ,विद्रोह से जुड़े अनसुलझे रहस्यों से उठा पर्दा
#
ईरान संकट के बीच एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला : सस्ता होगा एअर इंडिया का टिकट, बदले में कंपनी बंद करेगी खाना-लाउंज की सुविधा
#
रजिस्ट्री ऑफिस के नए पार्किंग स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, कहा आज से ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया।
#
बेकाबू बालू ट्रैक्टर का कहर, दुकान में घुसकर 5 लोगों को कुचला
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
धनबाद में सघन वाहन जांच अभियान, ट्रैफिक नियमों के पालन पर सख्ती
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी