Date: 25/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
4/30/2026 11:08:17 AM IST
221
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
नई दिल्ली : ईरान ने युद्ध में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एक नए हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार, ईरानी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी ने एक न्यूज चैनल से कहा, "इस्लामिक गणराज्य बहुत जल्द दुश्मन की सेनाओं का सामना एक ऐसे हथियार से करेगा, जिससे वे बहुत ज्यादा डरते हैं।
वह हथियार उनके बिल्कुल बगल में ही है और मुझे उम्मीद है कि इससे उन्हें हार्ट अटैक नहीं आएगा।" उन्होंने आगे कहा, क्योंकि यह एक ऐसा हथियार है जिससे हार्ट अटैक भी आ सकता है। यह चेतावनी तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के बदले अमेरिका द्वारा लगाई गई नाकाबंदी हटाने की बात कही गई थी। हालांकि, यह एक ऐसी योजना थी जिससे तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर होने वाली बातचीत भी टल जाती।
अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा
उन्होंने ट्रंप प्रशासन की उस रणनीति का भी मजाक उड़ाया। जिसमें होर्मुज के रास्ते ईरानी तेल व्यापार को रोककर आर्थिक दबाव के ज़रिए तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि दुश्मनों ने गलतफहमी पाल ली है कि, ईरान से अपनी मनचाही बात बहुत आसानी से मनवा लेंगे। जबकि उनकी यही सोच अब एक मजाक बनकर रह गई है।"
ईरान ने यह भी दावा किया कि उनकी सेनाओं ने अमेरिकी विमानवाहक पोत 'अब्राहम लिंकन' के खिलाफ कम से कम सात मिसाइल हमले किए हैं। उनके अनुसार, इन हमलों की वजह से अमेरिका कुछ समय के लिए उस विमानवाहक पोत से विमान उड़ाने या हवाई अभियान चलाने में असमर्थ हो गया था।
युद्ध में ईरान ने 100 सफल हमलों की कही बात
ईरानी नौसेना के कमांडर ने कहा कि, मध्य-पूर्व में संवेदनशील अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई में कम से कम 100 सफल हमले किए हैं। कमांडर के अनुसार, ईरान ने अरब सागर की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। अगर वे और करीब आए, तो हम बिना किसी देरी के जवाबी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, नाकाबंदी के बावजूद, कुछ जहाज हमारे बंदरगाहों से रवाना हो चुके हैं, और कुछ अपनी मंजिल तक पहुंच भी गए हैं। उन्होंने अमेरिकी सेना की भी कड़ी आलोचना की, जिसे उन्होंने नाकाबंदी के हिस्से के तौर पर कुछ ईरानी जहाजों पर अवैध कब्जा बताया; उन्होंने इसे न सिर्फ समुद्री डकैती, बल्कि बंधक बनाना भी कहा।
अमेरिका ने ईरान के प्रस्ताव को ठुकराया
ट्रंप ने एक्सियोस को बताया है कि, वे ईरान के उस प्रस्ताव को ठुकरा रहे हैं, जिसमें अमेरिकी नाकाबंदी हटाने के बदले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई थी। यह एक ऐसी योजना थी, जिससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होने वाली चर्चा टल जाती।
इस हफ्ते अमेरिकी नेताओं के साथ साझा किए गए ईरान के इस प्रस्ताव में, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी चर्चाओं को टालने की मांग की गई थी। ऐसा करने से वे मतभेद अनसुलझे ही रह जाते, जिनकी वजह से 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ गया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, बोधगया में बनेंगी 12 टाउनशिप; उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य।
#
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
#
नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की नजर, डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश...
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद डीसीएम से 2190 लीटर शराब जब्त एक गिरफ्तार..
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में सावन महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
#
पूर्व विधायक के शव यात्रा में उमडा जन सैलाब लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन किया....