Date: 30/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सिविल कोर्ट परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत,मृतक के पहचान करने में जुटी पुलिस
3/15/2026 12:57:07 PM IST
137
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gayaji
: गया शहर के स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सिविल कोर्ट की चौथी श्रेणी की परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों युवक अपने परीक्षा केंद्र का पता कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क किनारे ठेला लगाकर सामान बना रहे एक दुकानदार ने बताया कि ट्रैक्टर ने पहले दोनों युवकों को टक्कर मारी और फिर उसकी ठेली में भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेला पूरी तरह टूट गया और सारा सामान बर्बाद हो गया। कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक युवक मुजफ्फरपुर और दूसरा भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और अन्य अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने स्टेशन रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में लापरवाही से वाहन चलाने से ऐसे हादसे हो रहे हैं।
ग
याजी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर लगा प्रताड़ना का आरोप
#
ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,पांच लोग गिरफ्तार।
#
आसनसोल से लाया गया 'मेजर', धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया।
#
बेकाबू बालू ट्रैक्टर का कहर, दुकान में घुसकर 5 लोगों को कुचला
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
धनबाद में सघन वाहन जांच अभियान, ट्रैफिक नियमों के पालन पर सख्ती
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी