Date: 05/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,पांच लोग गिरफ्तार। 
 

4/29/2026 4:23:38 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :घाटशिला अनुमंडल में पुलिस प्रशासन के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मे एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाई में शामिल पांच युवकों को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवको के पास से कुल 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। घाटशिला के एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई किया गया, पुलिस के अनुसार, ये पैडलर खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर नशे का जहर फैलाने की कोशिश कर रहे थे।  जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस धंधे से जुडे अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट