Date: 08/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 थाई एयर एशिया विमान से पकड़ा गया भारी मात्रा में गांजा ,गया एयरपोर्ट से 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार

3/19/2026 1:07:29 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  : गया एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन जांच के दौरान करीब 8.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग और पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ये तस्कर थाईलैंड से थाई एयर एशिया की फ्लाइट से गया पहुंचे थे। जांच के दौरान संदिग्ध सामान मिलने पर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले 14 मार्च को भी लगभग 10 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा यहीं से बरामद किया गया था। लगातार हो रही ऐसी बरामदगी ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और कस्टम विभाग के अधिकारी इस मामले में आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ दूसरे देशों से गया एयरपोर्ट तक कैसे पहुंच रहे हैं? 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट