Date: 08/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्रद्धालुओं के लिए रिखिया धाम तक सीधी बस सेवा शुरू, आवागमन होगा आसान
6/7/2026 2:22:54 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर से झारखंड के प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल रिखिया धाम तक अब श्रद्धालुओं को सीधी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने रविवार से इस नई बस सेवा की शुरुआत कर दी है। इस पहल से बिहार योग विद्यालय, मुंगेर और रिखिया धाम के बीच आवागमन पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। बिहार योग विद्यालय परिसर के समीप आयोजित एक समारोह में बिहार योग विद्यालय के परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, एमवीआई मो० जमीर, क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य सहित कई संत और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे मुंगेर योग आश्रम के समीप से खुलेगी और डिपो होते हुए सीधे झारखंड के देवघर जिले स्थित रिखिया धाम पहुंचेगी। वहीं वापसी में बस उसी दिन दोपहर 2:30 बजे रिखिया धाम से मुंगेर के लिए रवाना होगी। इससे श्रद्धालु एक ही दिन में यात्रा पूरी कर सकेंगे। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इस पहल का उद्देश्य दो प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों को बेहतर परिवहन व्यवस्था से जोड़ना है। इससे न केवल श्रद्धालुओं और साधकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बिहार और झारखंड के बीच धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय से सीधी बस सेवा की मांग कर रहे लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। नई बस सेवा शुरू होने से अब मुंगेर से रिखिया धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए पहले की तुलना में अधिक सरल, सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
खेत से किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला, वज्रपात से मौत की आशंका
#
ट्रक साइड करने के विवाद में चालक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
#
ए. आर. रहमान का अटारी बॉर्डर पर खास Jai Ho कॉन्सर्ट, BSF जवानों को समर्पित भावनात्मक प्रस्तुति
#
भारत की प्रजनन दर पहली बार प्रतिस्थापन स्तर से नीचे, जनसंख्या संतुलन पर नई बहस शुरू
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
थाई एयर एशिया विमान से पकड़ा गया भारी मात्रा में गांजा ,गया एयरपोर्ट से 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
गर्मियों में खाए दही, 12 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किसे नहीं खाना चाहिए
#
मंदिरो में प्रभु श्री राम और हनुमान की पूजा अर्चना में लीन हुए भक्त
#
मेयर संजीव सिंह का कतरास में आभार यात्रा