Date: 24/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कर्मियों को बंधक बना , अपराधियों ने धावा बोला

3/24/2026 1:23:16 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बाघमारा कोलियरी खदान से एक बार फिर हुआ केबल लूट,आस पास के लगभग 15 हजार की आबादी  पर गहरा सकता है जलसंकट एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर कोलियरी खदान और खदान में लगे लाखों के केबल पर  दिखा जा रहा  हैं।ताजा मामला बाघमारा के रामकनाली ओपी अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 04 के रामकनाली कोलियरी का है,जहाँ बीती रात 25 से 30 अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग 600 फिट केबल लूट लिया है।घटना के सम्बन्ध में खदान के इंचार्ज ने बताया कि खदान के मुख्य द्वार को काटकर खदान में दाखिल हुए और खदान में मौजूद सभी कर्मियों के खदान में उपयोग होनेवाले कैपलैम्प को छीनकर बंधक बना लिया और केबल काटकर ले भागे।इस दौरान खदान के टेलीफोन लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।घटना की सूचना तब हुई जब काफी समय होने पर भी खदान में मौजूद कर्मी खदान के बाहर नही निकले।खदान का इंचार्ज ने खदान में जाकर उन बंधक बने कर्मियों को बाहर निकाला।इस बीच एक और चौकाने वाली बात यह है कि रामकनाली ओपी परिसर की दूरी घटनास्थल से चंद फिट की दूरी पर है,जो अपने आप में रामकनाली पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं।फिलहाल बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा घटना की लिखित सूचना थाना में दी जा रही है लगातार हो रही इन घटनाओं से आस पास के करीब 15 हजार की आबादी पर तो जलसंकट का खतरा तो मंडरा रहा है वहीँ दूसरी तरफ स्थानीय कर्मियों में दहशत का माहौल है।नौबत यहाँ तक आ चुकी है कि यहाँ के कर्मी अब खदान में ड्यूटी करने से भी डर रहे हैं।ऐसे में जरूरत है कि स्थानीय बीसीसीएल प्रबन्धन द्वारा सुरक्षा के लिए  सीआईएसएफ की तैनाती सहित कई कदम उठाया जाए ताकि कर्मियों की सुरक्षा और आवाम के लिए जलापूर्ति दोनों सुनिश्चित की जा सके।
 
कोलयांचल लाइव के लिए बाघमारा से कशी नाथ की रिपोर्ट