Date: 24/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग,पाँच लोग घायल

3/24/2026 4:08:24 PM IST

77
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। मामला तीन कठ्ठा जमीन से जुड़ा है। जिसमे हथियारबंद अपराधियों ने अचानक अंधाधुन गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाँच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान ऑफिस से लेकर सड़क तक लोग भागते रह।  बताया जाता है कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने जितू यादव,सतेन्द्र उर्फ मलख यादव ,रितेश दूबे,पिंटू उर्फ कच्चे कुमार ,सहित अन्य लोग आज रजिस्ट्री ऑफिस पहुँचे थे। रजिस्ट्री ऑफिस आने से पहले ही इन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरी जानकारी दे दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन तभी अचानक हथियार से लैस बदमाशों ने इन पर गोलियों की बौछार कर दी। घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आरा मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पांच में से दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। घटना से रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट