Date: 17/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
UPSC में 142वीं रैंक लाने वाले बाघमारा के लाल शुभम का जमुआटांड में ऐतिहासिक स्वागत,बेटे के कामयाबी पर बोले पिता ...
3/17/2026 1:05:18 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara :
बाघमारा का जमुआटांड डुमरा के लिए स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। संघ लोक सेवा आयोग UPSC-2025 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 142वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले शुभम कुमार महतो का अपने पैतृक गांव लौटने पर अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया। बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो और मंजू देवी के पुत्र शुभम जैसे ही दिल्ली से अपने गांव पहुंचे, युवाओं की टोली ने नारों और फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीणों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और बड़ों के आशीर्वाद को देते हुए शुभम ने अपनी यात्रा की शुरुआत धार्मिक स्थलों के दर्शन से की। जमुआटांड काली मंदिर, ग्राम देवता स्थान, हरि मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और ठाकुर बाड़ी में माथा टेका। वही डॉ. संजय कुमार रजवार और राजा सतेंद्र नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। घर पहुँचने पर मां मंजू देवी और परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से शुभम की आरती उतारी और तिलक लगाया। जैसे ही शुभम ने माता-पिता के चरण स्पर्श किए, वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें खुशी से नम हो गईं। शुभम कुमार महतो ने इस दौरान बताया की ईमानदारी, कड़ी मेहनत और अटूट लगन ही वह मंत्र है, जिससे कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
Dhanbad :
झारखंड की पहली 8 लेन सड़क फिर धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
#
एलपीजी गैस संकट से मचा हड़कंप, सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश
#
धनबाद पुलिस को मिले नए वाहन, उपायुक्त और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
#
हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा चतरा के मां भगवती मंदिर पहुंचे , पत्नी संग पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना
#
भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन,15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नवसाक्षरों ने लिया भाग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लूटेरा गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफास, रेलवे में नौकरी दिलाने का नाम पर करते थे ठगी
#
UGC के खिलाफ उतरा स्वर्ण महासंग, डीसी कार्यालय के सामने किया धरना-प्रदर्शन
#
नाबालिग छात्र का दादा ने गला दबा कर की हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
#
धनबाद मेयर सीट अनारक्षित के विरोध में हैं दलित संगठनों का दलित अधिकार रैली
#
गया एयरपोर्ट पर अतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी का हुआ खुलासा, 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार