Date: 27/03/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु,जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तों में दिखी गहरी आस्था
3/27/2026 1:00:28 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद में रामनवमी का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। विशेष रूप से रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर और हीरापुर हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही श्रद्धालु विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं और वीर बजरंगबली को झंडा, फूलमाला तथा प्रसाद अर्पित कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित रूप से किया गया है। वहीं, रामनवमी पर भक्तों में गहरी आस्था देखने को मिल रही है और पूरा वातावरण भक्ति गीतों तथा जयकारों से गूंज रहा है। लोगों का कहना है कि आज के समय में जब छोटी-छोटी बातों पर दुनिया में संघर्ष बढ़ रहा है, ऐसे में बजरंगबली से सभी ने शांति, सद्बुद्धि और एकता की कामना की। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि समाज, देश और विश्व एक परिवार की तरह मिलजुलकर रहे। इस पावन अवसर पर प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोग शांतिपूर्ण तरीके से पूजा कर सकें। रामनवमी के मौके पर आज पारंपरिक अखाड़ों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत बनाए रखने का माध्यम है। कुल मिलाकर, धनबाद में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धूमधाम से मनाई जा रही भोपुर में मनी रामनवमी, जिला प्रशासन व पुलिस बल का फ्लैग मार्च से ....
#
रामनवमी विसर्जन को लेकर डीसी ने किया घाटों का निरीक्षण ,तैयारी को लेकर दिए कई दिशा निर्देश
#
सर्जल इमाम को कोर्ट ने मानवीय आधार पर दी 10 दिनों की पेरौल, सर्जल इमाम भाई के बारात के लिए में लखनऊ हुआ रवाना
#
स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, सैकड़ों घरों की बिजली कटी, उपभोक्ताओं का हंगामा
#
खान सुरक्षा पखवाड़ा 2026 का भव्य आयोजन:31 स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित हुई आधुनिक तकनीक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खेल के मैदान में एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली , मौके पर पहुंची पुलिस
#
झारखण्ड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को होगा आगमन, तैयारियों में जुटा प्रशासन
#
नीट छात्रा मौत मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आया बड़ा बयान, कहा सम्राट चौधरी...
#
मेयर संजीव सिंह समेत नए वार्ड सदस्यों ने ली शपथ,सभी को निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
#
केसरवानी वैश्य सभा ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर कासीडीह कार्यालय में किया झंडोतोलन