Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेटी की शादी के लिए विधवा महिला ने देवर से मांगे पैसे, चेक हुआ बाउंस, कोर्ट का आया फैसला
5/22/2026 1:47:37 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद न्यायालय ने शुक्रवार को चेक बाउंस के एक अहम मामले में पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आरोपी को चेक की राशि ब्याज सहित एक महीने के भीतर लौटाने का आदेश दिया है। मामला झरिया निवासी पूनम कुमारी से जुड़ा है, जिन्होंने अपने देवर पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर पंचायत के माध्यम से 2 लाख 75 हजार रुपये भुगतान करने का निर्णय हुआ था। आरोप है कि इसके बावजूद पूरी राशि नहीं दी गई। इसी दौरान आरोपी राजेश कुमार ने अपनी भाभी पूनम कुमारी को 55-55 हजार रुपये के चार चेक दिए थे। इनमें से एक चेक का भुगतान हो गया, जबकि बाकी तीन चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने के बाद पूनम कुमारी ने धनबाद न्यायालय में सीपी केस दर्ज कर न्याय की मांग की थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को चेक की राशि ब्याज सहित एक महीने के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया। फैसले के बाद पीड़िता पूनम कुमारी ने कहा कि पति की मौत के बाद बेटी की शादी के लिए वह लगातार अपने देवर से पैसे की मांग कर रही थीं, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा था। अब अदालत के फैसले से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ST-SC छात्रों को फ्री में मिलेगी शिक्षा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने जारी किया निर्देश
#
माझी प्रगना महल के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी से की मुलाकात, सौपा ज्ञापन
#
IIT-ISM धनबाद की पूर्व छात्रा देवेशी सिंह ने पैनआईआईटी एलुमनी इंडिया हैकाथॉन में हासिल की सफलता
#
संगठन मजबूती पर कांग्रेस की ग्रामीण बैठक, प्रखंड अध्यक्षों संग प्रभारी ने किया मंथन
#
आरा रेलवे स्टेशन पर घायल महिला को RPF ने दी त्वरित मदद, अस्पताल पहुंचाया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...
#
शादी से पहले दूल्हा की जमकर पिटाई ,दुल्हा समेत 10 लोग घायल
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग