Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मोटर मैकेनिक की गोली मारकर अपराधियों ने की हत्या,इलाके में दहशत, जाँच में जुटी पुलिस 

4/2/2026 11:35:12 AM IST

63
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :आरा शहर में कल देर रात अपराधियों ने एक मोटर मैकेनिक को गोली मारकर  मौत के घाट उतार दिया। वारदात नगर थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला वार्ड संख्या–9 में हुई, जहां हथियारबंद बदमाशों ने 22 वर्षीय बाइक सर्विसिंग मैकेनिक मो. अफरोज को निशाना बनाया।
मिली जानकारी के अनुसार मो. अफरोज, जो टाउन थाना क्षेत्र के चौधरीयाना मोहल्ला निवासी मो. सगीर का पुत्र था, रात में किसी काम से घर से बाहर निकला था। तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे बेहद नजदीक से लगातार तीन गोलियां मारीं। एक गोली उसके बाएं हाथ में, जबकि दो गोलियां शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा।स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजकुमार शाह और नगर थाना प्रभारी देवराज राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ राजकुमार शाह ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा—“घटना में शामिल कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं 
#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# 26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
 
 
 

#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद ढूलु महतो ने वोट करने की अपील ,कहा...