Date: 22/02/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
2/22/2026 11:54:04 AM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- 'गैंग्स ऑफ वासेपुर ये' नाम तो आपने सुना ही होगा। उसी गैंग्स ऑफ वासेपुर के कभी सरगना रहे फहीम खान और उसके घर के तमाम मर्दों के पीछे धनबाद का मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी भगौड़ा हैदर अली उर्फ प्रिंस खान हाथ धोकर पड़ गया है। प्रिंस खान फहीम खान और उसके बेटे इकबाल सहित परिवार के तमाम पुरुष रिश्तेदारों को जान से मारने की कोशिश में लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात प्रिंस खान के गुर्गे ने फहीम खान के बेटे इकबाल पर फायरिंग की, लेकिन उस फायरिंग में इकबाल तो बच गया, लेकिन उसका ड्राइवर घायल हो गया है। वहीं धनबाद के सिटी एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि प्रिंस खान भले ही दुश्मन देश मे छिप कर बैठा हो लेकिन देर से ही सही एक दिन इसे और उसके पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर देंगे। धनबाद के वासेपुर में शुक्रवार की देर रात फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त फायरिंग में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली के पीठ में गोली लगी थी।जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जिम्मेदारी वासेपुर के भगोड़े गैगस्टर प्रिंस खान ने एक वीडियो जारी कर लिया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जारी वीडियो में भगौड़ा प्रिंस खान कहता सुनाई दे रहा है कि उसने इकबाल को मारने के लिये फायरिंग करवाया था, लेकिन उसके ड्राइवर को गोली लग गई। दो बार चूक जाने के बाद तीसरी बार वो न चूकते हुए उसकी और उसके पिता फहीम खान की हत्या करने की धमकी दे रहा।वीडियो में प्रिंस खान आधुनिक हथियार दिखा रहा है। साथ ही फहीम खान के घर के सभी पुरुष सदस्यों की हत्या करने की बात कह रहा है। फहीम खान की हत्या के लिये वो आधुनिक हथियार खरीदते नजर आ रहा है। वहीं रांची रिम्स में इलाजरत फहीम खान और उनके डॉक्टर को मारने के लिए AK-47 के साथ अपने गुर्गे को भेजने की बात कह रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान में शरण न लेने का बात भी कह रहा है।वहीं, धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने इस मामले पर कहा है कि वासेपुर में फायरिंग की घटना घटित हुई थी। जिसमे एक व्यक्ति को गोली लगी थी। घायल इलाजरत है। भगौड़े प्रिंस खान द्वारा जारी वीडियो के संदर्भ में सिटी एसपी ने कहा कि दुश्मन मुल्क में प्रिंस खान ने शरण ले रखा है और दुश्मन मुल्क में रहकर उसने कायराना हरकत को अंजाम दिलवाया है। मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रिंस खान को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया गया है, अब पुलिस लगातार प्रिंस खान के गुर्गों को दबोच रही है। उसे और उसके नेटवर्क को पुलिस पूरी तरह से निस्तेनाबूत कर देगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वोटिंग से पहले गोलियां की तड़तड़ाहट से दहला मिहिजाम, अपराधियों ने फुरकान अंसारी को गोली मार कर की हत्या,प्रशासन की उडी नींद !
#
वासेपुर में देर रात फायरिंग, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर पर हमला
#
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्र मे बम बनाने वाला सामान बरामद, जंगल के गुफा मे छिपा कर रखा गया था सामान
#
मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
#
बिग ब्रेकिंग: 10 चक्का वाहन हाईवा से पुलिस ने पकड़ा भारी मात्रा में शरब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस ने चार युवक युवतियों को लिया हिरासत में
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
#
अधिवक्ता ने जीवित दरोगा का गयाजी में किया श्रद्धा, एक केस में फसता देख भ्रष्ट दरोगा ने कोर्ट मे पेश किया मृत सर्टिफिकेट, हो गया फरार
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
#
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेलगड़िया की महिलाएं, हस्तशिल्प केंद्र की हुई शुरुआत।