Date: 03/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर हुआ आगमन, डीसी ने किया स्वागत 

4/3/2026 1:42:12 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर आगमन पर माननीय  न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृध लोक संस्कृति में रुचि दिखाई तथा पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा एवं मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के अलावा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट