Date: 03/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अस्पताल में आग से मचा अफरा तफरी, मरीज एवं उनके परिजन दहशत में
4/3/2026 12:02:21 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद स्वास्थ्य केंद्र जो सिकरिया गांव में है वहां अचानक प्रसव कक्ष के पास आग लग गया आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग अस्पताल के कई सामानों को जलाकर राख कर दिया यह संजोग था कि मौके पर मौजूद लोग एवं पुलिसकर्मियों की सहायता से दमकल गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ी हादसा हो सकती थी आग लगने के बाद मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जहानाबाद जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद(पीएचसी) में गुरुवार देर रात प्रसव कक्ष के समीप अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते पुलिस और अस्पताल कर्मियों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। जहानाबाद स्वास्थ्य केंद्र पिछले कुछ वर्षों से सिकरिया पंचायत मुख्यालय में चल रहा है बताया जाता है कि आग लगने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदा रानी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना देर किए अग्निशमन यंत्र और बालू की सहायता से आग पर काबू पा लिया। साथ ही एहतियात के तौर पर अस्पताल की बिजली आपूर्ति भी तत्काल बंद करवा दी गई, जिससे किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और प्रसव कक्ष में मौजूद महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण अस्पताल की संपत्ति को भी सुरक्षित रखा जा सका। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद अस्पताल में सामान्य व्यवस्था बहाल कर दी गई।इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से जारी हैं। आग लगने का कारण क्या है इसकी जांच की जा रही है।
कोलयांचल लाइव के लिए जहानाबाद के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे सरयू राय, BCCL को ठहराया दोषी
#
मंडल कारा में आईजी सुदर्शन मंडल ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश
#
माल महाराज के मिर्जा खेले होली वाली कहावत हुई चरितार्थ, जानिए कहा...
#
झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर हुआ आगमन, डीसी ने किया स्वागत
#
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त कार्यालय में छापेमारी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,कार्यालय में मच गया हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर पहुंचे रवि बुंदेला
#
पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह ,सभी ने कहा विकास मेरी प्राथमिकता
#
आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तौफा, सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
#
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौदा,दो की मौत ,गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कटा बवाल
#
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं