Date: 02/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त कार्यालय में छापेमारी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,कार्यालय में मच गया हड़कंप 
 

4/2/2026 2:03:02 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :मुंगेर में निगरानी विभाग की टीम ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमाण्डीय आयुक्त के कोर्ट के पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से आयुक्त कार्यालय में कार्यरत था और एक केस में पक्षकार से काम कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल क्षेत्र से जुड़ा है, जहां काजी हाउस की सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि स्थानीय व्यक्ति द्वारा फर्जी कागजात के जरिए जमीन बेचने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में समाजसेवी नंद किशोर प्रसाद सुमन ने शिकायत दर्ज कराई थी। जब मामला आयुक्त कार्यालय पहुंचा, तो पेशकार मुकेश कुमार ने सरकारी जमीन को बचाने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।शिकायतकर्ता ने पहले ही 3 लाख रुपये दे दिए थे और बाद में इसकी सूचना पटना निगरानी विभाग को दी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही मुकेश कुमार 1 लाख 70 हजार रुपये ले रहा था, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है और निगरानी विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है। इस मामले में डीएसपी निगरानी विभाग पटना पवन कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई और मुंगेर पहुंच आयुक्त कार्यालय से आरोपी को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
 77 वें गणतंत्र दिवस पर जमशेदपुर डीसी ने किया झंडोतोलन,गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ समारोह 
 

#  प्रिंस खान को लेकर बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी ने दिया बड़ा बयान,कहा ...
# आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तौफा, सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
#
पूर्वी सिंहभूम जिले  के तीन निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह ,सभी ने कहा विकास मेरी प्राथमिकता 
 

# पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं