Date: 06/04/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक बार फिर मिली धमकी,खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की जा रही सघन तलाशी 

4/6/2026 11:25:29 AM IST

57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली। सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फिर पुलिस हरकत में आई। धमकी भरा मेल आज दिन में 10 बजे आया है , जिसके बाद धनबाद थाना की पुलिस तत्काल हरकत में आई और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गई। डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे के साथ चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इस दौरान कोर्ट का कार्य भी किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ। बताया जाता है कि इससे पहले भी धनबाद कोर्ट को तीन बार इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। हम आपको बता दे की ईमेल से धमकी देने के अमले में पिछले दिनों  दिल्ली पुलिस ने ईमेल कर धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 30 मार्च को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्री निवास लूकस को गिरफ्तार किया था, दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि इसने अपने ईमेल आईडी से ग्यारह सौ धमकी भरे ईमेल कोर्ट व अन्य सरकारी परिसरों को उड़ाने के लिए दी थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद ऐसा लगा था मानो अब ऐसा ईमेल नहीं आएगा, परंतु एक बार फिर आई ईमेल पुलिस को चौकन्ना कर दिया, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। धनबाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क