Date: 27/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंद कैप्टिव पावर प्लांट गैस हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 4 ,घटना पर ग्रामीण एसपी ने कहा ...
4/6/2026 11:25:29 AM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
पुटकी थाना अंतर्गत मुनीडीह ओपी क्षेत्र के कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) में क्लोरीन गैस रिसाव मामले में सोमवार को एक और शव बरामद किया गया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। नए मृतक की पहचान 35 वर्षीय वसीम अंसारी, निवासी केंदुआडीह राजपूत बस्ती के रूप में हुई है। वसीम का शव प्लांट की बाउंड्री से करीब 20 मीटर दूर पूर्वी छोर स्थित जंगल में औंधे मुंह पाया गया। हादसा शनिवार रात उस समय हुआ, जब करीब 15 युवक बंद पड़े प्लांट में लोहा चोरी करने घुसे थे। गैस कटर से क्लोरीन गैस से भरी लोहे की टंकी काटते ही तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। रिसाव इतना तेज था कि देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई और कई युवक बेहोश होकर गिर पड़े। उसी रात संजय यादव (केंदुआ), आनंद ताम्रकार उर्फ़ भोंदा (केंदुआ) और अजहरुद्दीन (लोयाबाद) के शव मिले थे।गैस का असर आधा किलोमीटर दूर तक पहुंचा। कपालघाट पंप हाउस में तैनात सीआईएसएफ के तीन जवान—दर्शन सिंह, विपिन कुमार और ज्ञान सिंह—साथ ही बीसीसीएल कर्मी पूना बाउरी व आउटसोर्स कर्मी दुनिया लाल सिंह भी बेहोश हो गए। सभी का इलाज सेंट्रल अस्पताल में चल रहा है।बताया जा रहा है कि प्लांट वर्षों से बंद है और परिसर में ओएनजीसी के साथ मिथेन गैस टेस्टिंग का काम चल रहा है। प्लांट की पिछली चहारदीवारी टूटी होने से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं और चोर इसी रास्ते से अंदर घुसे थे। वहीं इस मामले में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि बंद पड़े प्लांट में चोर लोहा काटने गए थे और इसी दौरान उन्होंने गैस भरी टंकी को काट दी, जिससे क्लोरीन गैस फैल गई। इसी जहरीली गैस की चपेट में आकर लोगों की मौत हुई और कुछ लोग बेहोश हो गए। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छत ढहने से तीन मजदूरों की हुई मौत, गांव में मातम का माहौल
#
फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
#
तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
#
कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की ब्रेन मलेरिया से मौत, जांच और कार्रवाई की उठी मांग
#
दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
#
जून को खुलेगा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
#
शेयर बाजार में हलचल, Adani Power, Suzlon, Vodafone Idea और JP Power रहे ट्रेंड में
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए
#
राजद का सरकार के खिलाफ धरना, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार को बनाया मुद्दा