Date: 06/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एनएच-22 पर दर्दनाक हादसा :बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, चालक हुआ फरार
4/6/2026 11:25:29 AM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jahanabad :
जहानाबाद मे आज पटना-गया एनएच-22 पर टेहटा थाना क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसकी मासूम पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव निवासी 33 वर्षीय सरवन कुमार और उनकी दो वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला कंचन देवी बताई जा रही हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत गया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, सरवन कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ टेहटा बाजार सामान खरीदने आए थे। खरीदारी के बाद तीनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-22 पर टेहटा के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरवन कुमार और उनकी पुत्री ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी लेकर ही मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।इधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बालू खनन से गांवों पर खतरा, बाढ़ की आशंका से डरे ग्रामीण; डीएम से लगाई गुहार
#
बंद कैप्टिव पावर प्लांट गैस हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 4 ,घटना पर ग्रामीण एसपी ने कहा ...
#
दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा सनसनी
#
पुलिस पदाधिकारियों को ग्राम कचहरी के कार्यों से जोड़ने और उनकी भूमिका को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
#
अवैध विदेशी शराब के खिलाप उत्पाद विभाग और पुलिस ने चलाया अभियान ,भरी मात्रा में अवैध शराब जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
फोर लेन पर दर्दनाक हादसा एक की मौत, एक की स्थिति चिंताजनक