Date: 06/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पैसो के लिए बहू ने सास की पीट-पीटकर की हत्या
4/6/2026 3:37:11 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां पैसों के विवाद में बहू और पोतों ने मिलकर बुजुर्ग दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला मुंगेर जिला के शामपुर थाना क्षेत्र के लौहची गांव का है। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय वासुदेव यादव की 65 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने छोटे बेटे रणजीत यादव के साथ रहती थीं, जबकि उनका बड़ा बेटा राजीव यादव अपने परिवार के साथ पास ही रहता था। जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी और उनकी बहू लाली देवी के बीच अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी ने अपने बेटे से लिए गए पैसे वापस कर दिए थे, लेकिन बहू लाली देवी तीन साल का ब्याज मांग रही थी, जिसे लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। इसी विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसे स्थानीय स्तर पर शांत कराया गया था। लेकिन रविवार की शाम विवाद इतना बढ़ गया कि बहू लाली देवी ने अपने बेटों सचिन और अमरेश के साथ मिलकर उर्मिला देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों के अनुसार, महज पैसों के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पोता राजकुमार ने बताया कि मेरी दादी की हत्या बड़ी मां और चचेरे भाइयों ने मिलकर पैसों के विवाद में की है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बालू खनन से गांवों पर खतरा, बाढ़ की आशंका से डरे ग्रामीण; डीएम से लगाई गुहार
#
एनएच-22 पर दर्दनाक हादसा :बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, चालक हुआ फरार
#
बंद कैप्टिव पावर प्लांट गैस हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 4 ,घटना पर ग्रामीण एसपी ने कहा ...
#
दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा सनसनी
#
पुलिस पदाधिकारियों को ग्राम कचहरी के कार्यों से जोड़ने और उनकी भूमिका को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
फोर लेन पर दर्दनाक हादसा एक की मौत, एक की स्थिति चिंताजनक