Date: 15/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध विदेशी शराब के खिलाप उत्पाद विभाग और पुलिस ने चलाया अभियान ,भरी मात्रा में अवैध शराब जब्त 

4/6/2026 11:25:29 AM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला : सरायकेला  उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में  अवैध शराब के खिलाप विशेष अभियान चलते हुए  चौका थाना क्षेत्र के ग्राम मिरूडीह में अहले सुबह उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर लगभग 1790 लीटर पंजाब की विदेशी शराब जब्त कर की ।जब्त सभी शराब चादरे की शेड में छुपकर राखी गई थी। मक्डॉवेल्स  No.1, आफ्टर डार्क  और इम्पीरियल  ब्लू  ब्रांड की  शराब बरामद की गई ।इसके अलावे पुलिस ने 30 खाली ड्रम और प्लास्टिक जार भी जब्त किये । पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद अधिकारी, स्थानीय टीम और चौका थाना प्रभारी की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। इस छापेमारी के बाद उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज ने  कहा की किसी तरह के अवैध शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री करना यह अपराध के श्रेणी में आता हैं जिसे कतई बर्दाश नहीं किया जायेगा। उन्होंने आप लोगो से अपील किया की  संदिग्ध गतिविधि अगर आप देखें तो तुरंत थाना या उत्पाद विभाग को बताएं। अवैध शराब से जान का खतरा है, सिर्फ लाइसेंसी दुकानों से ही शराब लें। 
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए  बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट