Date: 27/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में नई ट्रेन के उद्घाटन पर सियासत गरम, भाजपा में गुटबाजी आई सामने
4/7/2026 1:13:19 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नई ट्रेन के उद्घाटन जैसे महत्वपूर्ण मौके पर पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत तो हुई, लेकिन उससे पहले जो घटनाक्रम हुआ, उसने भाजपा की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धनबाद रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ सांसद ढुल्लू महतो ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह अवसर शहर और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण था, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही विवाद ने इसे सियासी रंग दे दिया। दरअसल, उद्घाटन समारोह के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह को विधिवत आमंत्रित किया गया था। इतना ही नहीं, कार्यक्रम के पोस्टर और बैनर में भी उनका नाम शामिल था। लेकिन, कार्यक्रम शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले अचानक उनका आमंत्रण रद्द कर दिया गया। पोस्टर से भी नाम हटा दिया गया। इतना ही नहीं, मेयर संजीव सिंह को पत्र भेजकर इसे "गलती से भेजा गया आमंत्रण" बताया गया और कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को कहा गया। इसी तरह की स्थिति झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ भी सामने आई।इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा के अंदर गुटबाजी और आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है? नगर निगम चुनाव के दौरान से सांसद ढुल्लू महतो और मेयर संजीव सिंह के बीच चली आ रही तल्खी को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने कहा- "आमंत्रण देना या रद्द करना रेलवे प्रशासन का अधिकार है, इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है, हमें इसकी जानकारी नहीं है।"
वहीं, पार्टी की ओर से मामले को सामान्य बताने की कोशिश भी की जा रही है। भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा- "पार्टी में सब ठीक है, हम सभी एक परिवार की तरह हैं और हमारा लक्ष्य धनबाद का विकास करना है।"
हालांकि, नई ट्रेन के शुभारंभ जैसे अहम मौके पर जनप्रतिनिधियों का इस तरह आमंत्रण रद्द होना कई सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि यह विवाद आगे क्या राजनीतिक रूप लेता है और क्या भाजपा इस अंदरूनी असंतोष को संभाल पाती है या नहीं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झूठे हत्या केस में फंसाई गई हैं रजनी रवानी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच : सांसद ढुल्लू महतो
#
लोयाबाद मारपीट मामले का पुलिस जांच कर ,दोषियों पर करे कार्रवाई नहीं तो आजसू लड़ेगा आरपार की लड़ाई - राधेश्याम गोस्वामी
#
शराब दुकान कर्मी के साथ शराबियों ने की मारपीट, BJP नेताओ पर लगा आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
#
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रमा खालखो पहुंची धनबाद, संगठन मजबूती पर दिया जोर
#
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धारदार हथियार से युवक की गई हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
#
एक परियोजना, कई रास्ते और तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट: लोदना क्षेत्र में कोयला तस्करी का बड़ा खेल
#
परीक्षा में काम अंक आने पर शिक्षक ने दो बच्चों को बेहरमी से की पिटाई,मामला पहुंचा थाना ...
#
टीएसआई महिला कॉलेज आरा में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ सम्पन्न ,डॉ. शीला कुमारी चुनी गई निर्विरोध
#
फ्री दंत चिकित्सा शिविर लगाया ,गरीब लोगो को थोड़ी मदद