Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है ‘राष्ट्र प्रथम’ - राज सिन्हा
4/6/2026 9:09:15 PM IST
116
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं कैलाशपति मिश्र के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पूर्व जिला अध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं कमल पुष्प के मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से सत्येंद्र कुमार, हरिप्रकाश लाटा, चंद्रशेखर सिंह , विधायक राज सिन्हा (पूर्व जिला अध्यक्ष), वर्तमान जिला अध्यक्ष श्रवण राय सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। साथ ही वर्तमान जिला अध्यक्ष श्रवण राय को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनमें पूर्व संगठन मंत्री विनय सिंह, अरुण झा, डि एन प्रसाद, श्याम गुप्ता एवं शंकर विश्वास प्रमुख रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पूर्व एवं वर्तमान जिला अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभवों को साझा किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।विधायक राज सिन्हा ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम’ है। आज पार्टी 47 वर्षों की यात्रा पूरी कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। यह हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग का परिणाम है। हम सभी को मिलकर विकसित भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करना है।”
वही जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा:
“भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है। हमारे पूर्व नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। आने वाले समय में हम इसे और सशक्त बनाएंगे।”
सत्येंद्र कुमार ने कहा:
“भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कार्यकर्ताओं की मेहनत पर खड़ा है। आज का यह सम्मान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और हमें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।”
हरिप्रकाश लाटा जी ने कहा:
“पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। यह हमारी परंपरा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाना है।”
वही पूर्व संगठन मंत्री विनय सिंह ने कहा कि “भाजपा का संगठन अनुशासन, समर्पण और विचारधारा पर आधारित है। कार्यकर्ता ही इसकी असली शक्ति हैं और उनके बल पर ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है।”
जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि “हम सभी ने संगठन के शुरुआती दौर को देखा है। आज पार्टी जिस ऊंचाई पर है, वह कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का परिणाम है। हमें नई पीढ़ी को भी इस गौरवशाली विरासत से जोड़ना होगा।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने किया जबकि संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेखर सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार,रीता यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, गौतम चौधरी, राजाराम दत्ता, हुल्लास दास, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, बसंती सिंह, मनोज गुप्ता, सुशील सिंह सहित हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
#
जेएमएम की बैठक में पदाधिकारियों के साथ पार्टी सदस्य हुए शामिल, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैती छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया
#
मैकेनिक अफरोज को गोली मरने वाला शूटर शिवम गिरफ्तार
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल
#
आधुनिक शहर की ओर मुंगेर ने बढ़ाया कदम ,राज्य मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी