Date: 01/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रेलवे के खिलाफ विधायक सरयू राय ने दिया धरना,कहा .... 

4/7/2026 1:13:19 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : यात्री रेलगाड़ियों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर नागरिक संघ ने धरना दिया। धरने पर  विधायक सरयू राय भी बैठे। विधायक सरयू ने कहा की जमशेदपुर आने और जाने वाली सभी यात्री रेलगाड़ीयाँ हमेशा लेट से पहुँचती हैं जिससे यात्रियों को काफ़ी दिक्क़त होती हैं। साथ ही रास्ते मे यात्री रेलगाड़ियों को घंटो रोक कर मालगाड़ियां को आगे बढाती हैं जिससे यात्रियों को काफ़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ता हैं,इस मामले मे क़ोई भी रेल के पदाधिकारी ठोस जवाब नहीं देते हैं।साथ ही उन्होंने टाटा नगर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन की मांग रखा। धरने पर विधायक सरयू राय को बैठा देख रेल प्रशासन काफी परेशान दिखा। रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती स्टेशन के आस पास देखि गई। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट