Date: 08/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खटिया विवाद ने ली वृद्ध कि जान , आरोपी को पुलिस ने पकड़ा ,फिर ...

4/7/2026 5:37:29 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की जान
चली गई। यह घटना महज खटिया पर बैठने को लेकर घटी। घटना के बारे में बताया जाता है कि गोड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय परमेश्वर सिंह दोपहर अपने घर के बाहर थे तभी इसी दौरान उनका पड़ोसी बुधराय शराब पीकर वहां पहुंचा और बिना अनुमति परमेश्वर की खटिया पर बैठ गया। परमेश्वर ने जब इस पर आपत्ति जताई और उसे वहां से हटने को कहा, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।  देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बुधराय हो ने आपा खो दिया और परमेश्वर पर हमला कर दिया। आरोपी ने परमेश्वर पर लात-घूंसों और मुक्कों की बौछार कर दी। हमले के दौरान परमेश्वर के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद परमेश्वर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा  पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी रूद्राई हो को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट