Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर में एटीएम फ्रॉड हुआ सक्रीय ,दो लोगों को झांसे में लेकर खातों से उड़ाए 2 लाख ,पीड़ित पहुंचा साइबर थाना
4/7/2026 5:37:29 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:कहते हैं कि इंसान चाहे कितना भी सतर्क क्यों न हो, शातिर ठग अपने तरीके से लोगों को फंसा ही लेते हैं। ऐसा ही मामला मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौआगढ़ी में देखने को मिला। जहा नौआगढ़ी निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी राजेंद्र प्रसाद और एक अन्य युवक अभिषेक कुमार, दोनों नौआगढ़ी में ही आसपास दो अलग-अलग एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। जैसे ही दोनों ने मशीन में अपना एटीएम कार्ड डाला, उनका कार्ड मशीन में फंस गया। इसके बाद दोनों ने एटीएम में लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने खुद को मददगार बताते हुए कहा कि एक घंटे के अंदर कार्ड निकाल दिया जाएगा। इस दौरान अभिषेक वहां से बाहर निकल गए, जबकि दूसरी ओर राजेंद्र प्रसाद से ठग ने उनका एटीएम पिन भी पूछ लिया। कुछ देर बाद जब दोनों वापस एटीएम पहुंचे तो देखा कि उनका फंसा हुआ कार्ड मशीन से गायब था। बाद में पता चला कि राजेंद्र प्रसाद के खाते से करीब 1 लाख 15 हजार रुपये और अभिषेक कुमार के खाते से 83 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी। इतना ही नहीं हेल्प लाइन नंबर भी अब बंद मिलने लगा । जिसके बाद दोनों पीड़ितों ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।कुल मिलाकर यही कह सकते है कि सावधान रहे सतर्क रहे खास कर अगर आप भी एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान रहें किसी भी अनजान नंबर पर कॉल न करें और कभी भी अपना पिन या गोपनीय जानकारी किसी दूसरे के साथ साझा न करें। यही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भीषण सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
इलाज की उम्मीद में निकले पिता-पुत्र, सड़क हादसे में दोनों की मौत
#
कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों के साथ पुलिस भी दोषी : भानु प्रताप शाही
#
गेहूं काटने के विवाद में हुई हत्या, 6 साल बाद आया फैसला, सभी दोषियों को उम्रकैद
#
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों से घंटों हुई पूछताछ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप,केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने लिया हिरासत में !.
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध
#
मुंगेर में एटीएम फ्रॉड हुआ सक्रीय ,दो लोगों को झांसे में लेकर खातों से उड़ाए 2 लाख ,पीड़ित पहुंचा साइबर थाना
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...