Date: 08/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुराल वाले फरार, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

4/7/2026 5:37:29 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :जहानाबाद  के पाली मठिया गांव में एक विवाहिता सोनी कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने बेटी की हत्या का आरोप पति धर्मेंद्र कुमार और ससुराल पक्ष पर लगाया है। घटना के बाद से पति और ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व पाली मठिया निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। परिजन बताते हैं कि ससुराल में विवाद के चलते सोनी कुमारी कुछ दिनों से अपने मायके कोल्हाचक, पटना में रह रही थी। धर्मेंद्र कुमार अपनी पत्नी को कोल्हाचक से वापस ससुराल पाली मठिया ले आया।  सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सोनी कुमारी की मौत हो गई है। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनका बेटी का शव घर में पड़ा है, जबकि पति और ससुराल पक्ष मौके से गायब थे।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी शिशुपाल अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार,  सोनी कुमारी को जहरीला पदार्थ सेवन करने की वजह से सदर अस्पताल लाया गया था। कथित रूप से झगड़े के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना PMCH रेफर कर दिया था, जिसके बाद मामला और स्पष्ट हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार कि रिपोर्ट