Date: 09/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मधुमक्खियों का कहर: सड़क पर मचा हड़कंप,स्कूली बच्चों सहित कई घायल, एक की हालत गंभीर
4/8/2026 4:42:31 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad ;
मैथन में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। घटना मैथन बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर, डीवीसी मेंटेनेंस स्थित फल दुकान के पास घटी। अचानक हुए इस हमले की चपेट में स्कूली बच्चे, राहगीर और स्थानीय लोग आ गए। देखते ही देखते सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर छिपने के लिए दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मधुमक्खियों का झुंड किसी वजह से उग्र हो गया और सड़क से गुजरने वाले लोगों पर टूट पड़ा। लगातार डंक मारने से कई लोग घायल हुए और कुछ देर तक पूरा इलाका दहशत में रहा।
इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने लोगों को वैकल्पिक रास्ते से निकालकर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर समय रहते रंजीत महतो ने पहल नहीं की होती, तो हालात और बिगड़ सकते थे। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के कंपाउंडर एम. कुमार ने बताया कि कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लापता दो मासूम भाई बहन का मिला शव ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
दिवार तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल ,मामला पहुंचा पुलिस के पास
#
हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को घंटो में किया गिरफ्तार
#
अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत,वारदात घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा हादसा,पोटिको का गिरा शेड छज्जा, यात्रियों में मची अफरा तफरी
#
विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब
#
सदर अस्पताल के इमरजेंसी से गायब हुए डॉक्टर,मरीजों के परिजनों ने कटा बवाल, सिविल सर्जन ने संभाला मोर्चा ,कहा ...
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला झरिया में किया पदयात्रा ,विकास को लेकर विरोधियो को घेरा ,कहा ...
#
31 मार्च के बाद वृद्ध आश्रम की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग जिम्मे !