Date: 13/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवजात बच्ची के जन्म के साथ ही शुरू हुआ खूनी संघर्ष का खेल ? ,मौके पर पहुंची पुलिस
4/13/2026 5:05:30 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद जिले में खुशी का माहौल उस समय अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया, जब एक नवजात बच्ची के जन्म के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. सदर अस्पताल के पास बीच सड़क पर हुई इस मारपीट ने इलाके में अफरा-तफरी मच गया पूरा मामला हुलासगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव से जुड़ा है. यहाँ के निवासी रवि कुमार ने अपनी बहन को प्रसव के लिए नगर थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. प्रसव के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन यह खबर ससुराल पक्ष के लिए खुशी के बजाय विवाद का कारण बन गई. बताया जा रहा है कि ससुराल वाले इस बात से नाराज थे कि महिला को सरकारी अस्पताल के बजाय निजी नर्सिंग होम में क्यों भर्ती कराया गया. वे इलाज के खर्च और अस्पताल के चयन को लेकर मायके वालों से उलझ गए.विवाद तब और गहरा गया जब प्रसूता ने अपने पति सुजीत कुमार से मात्र 100 रुपये की मांग की. पत्नी की यह छोटी सी मांग सुनते ही सुजीत आगबबूला हो गया. गुस्से में तमतमाया पति जैसे ही नर्सिंग होम के बाहर निकला, वह अपने साले रवि कुमार के साथ गाली-गलौज करने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि सुजीत ने आपा खो दिया और पास की एक गन्ने के जूस की दुकान से गन्ना उठा लिया. उसने गन्ने और अपने हेलमेट से रवि पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे रवि का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया.सदर अस्पताल के पास व्यस्त सड़क पर हो रही इस मारपीट को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायल रवि कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी घटना पारिवारिक विवाद और आपसी असंतोष का परिणाम है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है
कोलयांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस गश्ती गाड़ी के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की हुई मौत, लोगो ने सड़क जाम कटा बवाल ,उग्र भीड़ ने पुलिस गाड़ी का फोड़ा शीशा
#
बहन की मौत के बाद भाई ने बाथरूम में जलाया शव, 5 दिन तक घर में पड़ा रहा मृत शरीर
#
गांजा की तस्करी में पुलिस की छापेमारी भरी मात्रा में अवैध गांजा जब्त , दो हिरासत और लोगो की तलाशी ...
#
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में पेपर लीक
#
चलती कार में लगी भीषण आग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आदिवासी
समाज के नए वर्ष आगमन का प्रतीक प्रमुख पर्व बाहा का आयोजन पूरे हर्षोल्लास मनाई गई
#
अतिक्रमण के खिलाफ प्रसासन का चला बुलडोजर
#
JEE मैंस में शुभम बना बिहार टॉपर, ऑल इंडिया में लाया तीसरा स्थान, परिवार सहित कोचिंग मे खुशी का माहौल
#
बैंक मैनेजर के बंद घर पर चोरो कि हाथ कि सफाई ,चोरी का टेक्निक देख पुलिस के उड़े होश ,छनबिनकी शुरू
#
महाशिवरात्रि पर गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बारात, विधायक शत्रुघ्न महतो हुए शामिल