Date: 20/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में गिरने पर मोदी सरकार की साजिश हुई नाकाम - सुधा गुप्ता
4/20/2026 11:46:48 AM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे प्रेस को संबोधित करते हुए मेयर सुधा गुप्ता ने कहा है कि संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में गिरने से परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम हो गई है और यह लोकतंत्र एवं संविधान की जीत है। विपक्ष की एकजुटता ने संघीय ढांचे को बदलने की सरकार की साजिश को नाकाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने-अपने भाषणों में कहा कि अगर विपक्ष इस मुद्दे पर सहमत नहीं होगा तो न कभी चुनाव जीत पाएगा, न ही सत्ता में आ पाएगा। इन बातों से ही साफ हो गया कि सरकार की मंशा क्या थी। भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना चाहती थी। सरकार चाहती थी कि महिला आरक्षण के नाम पर विपक्ष इस बिल को पारित कर दे, ताकि उसे जाति के आंकड़ों के बिना मनमाने तरीके से परिसीमन का मौका मिल जाए। सरकार द्वारा जो साजिश रची गई, उसका उद्देश्य सत्ता हासिल करना था। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को महिलाओं का मसीहा साबित करना चाहती थी। उसने सोचा था कि यदि बिल पारित नहीं हुआ तो विपक्ष को महिला विरोधी बता दिया जाएगा और पारित हो जाएगा तो परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ उठा लिया जाएगा। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने अचानक विधानसभा चुनावों के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया और विधेयक का मसौदा आखिरी समय में सामने रखा, जिससे विपक्ष को पर्याप्त समय न मिले। भाजपा के आरोपों से संबंधित एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला आरक्षण के लिए पूरा विपक्ष तैयार है। उन्होंने मांग की कि यदि मोदी सरकार गंभीर है, तो 2023 में सर्वसम्मति से पारित विधेयक को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों में से 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने के लिए विपक्ष पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हम सब यह बार-बार कह रहे हैं कि जैसे अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षण है, वैसे ही ओबीसी महिलाओं के लिए भी उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण होना चाहिए।पूरे देश ने देख लिया है कि जब विपक्ष एकजुट होता है तो मोदी सरकार को कैसे हराया जा सकता है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया
#
सांसद जन उद्यम खेल-सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया उद्घाटन, शराबबंदी पर कहा ...
#
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी हुई तेज ,इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय किया नामांकन
#
महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के खिलाफ विपक्षी दाल खेल रहे है राजनीतिक का खेल - रघुवर दास
#
सुलभ व जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किए जा रहे नीतीश कुमार,बदला बिहार का दरभंगा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
#
सोना या चांदी में हो रही गिरावट, अब इसमें है ज्यादा फायदा
#
धनबाद पुलिस को मिले नए वाहन, उपायुक्त और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी
#
चलती बिचाली गाड़ी में लगी आग, धू-धू कर जली गाड़ी,ड्राइवर और खलासी ने कूद कर बचाई जान