Date: 25/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंबई मेल एक्सप्रेस में चोरी, भागने के लिए की चेन पुलिंग, स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोचा
4/26/2026 1:17:35 PM IST
83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चलती ट्रेन में चोरी की वारदात के बाद एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मुंबई से हावड़ा जा रही मुंबई मेल एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी कर आरोपी चेन पुलिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों की सतर्कता से वह बच नहीं सका। फिलहाल आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
धनबाद के रांगाटांड़ इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई से हावड़ा जा रही डाउन मुंबई मेल एक्सप्रेस में एक युवक ने महिला यात्री का पर्स और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के बाद आरोपी ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिया और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसकी संदिग्ध हरकतों पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से महिला का पर्स और चोरी का अन्य सामान बरामद हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल, धनबाद को दी। सूचना मिलते ही RPF की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसका ससुराल धनबाद के जामाडोबा इलाके में है। फिलहाल RPF आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू ,शिविर में संगठन मजबूती पर सभी ने दिया जोर
#
गैस कटर से काटकर चोरो ने गिराया यात्री शेड ,गर्मी में बढ़ी यात्रियों की परेशानी ,ग्रामीणों ने NHAI से कार्रवाई की मांग
#
एक परियोजना, कई रास्ते और तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट: लोदना क्षेत्र में कोयला तस्करी का बड़ा खेल
#
चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन
#
ओमेगाबॉल खेल की भारत में होगी शुरुआत, खेला के ये है नियम...
#
महिलाओ के लिए खुशखबरी
,महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की
बढ़ाई
गई तारीख
#
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
#
एनएच-333 खड़गपुर–जमुई मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग ,मची अफरा-तफरी