Date: 31/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
11KV का गिरा तार, करंट लगाने से 3 मवेशियों की हुई मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
4/28/2026 1:57:51 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद जिले के चिरकुंडा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार सुबह जर्जर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा-पंचेत मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मामला चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 9, सोनारडंगाल का है, जहां मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जर्जर 11 केवी बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी दौरान स्थानीय निवासी सुनील यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही मवेशी सड़क पर गिरे तार की चपेट में आए, करंट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बाइक सवार युवक भी इस हादसे का शिकार होते-होते बच गया। उसने समय रहते बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चिरकुंडा-पंचेत मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इस जर्जर तार की शिकायत कई बार विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद इलाके को बांस-बल्लियों से घेर दिया गया ताकि कोई और हादसे का शिकार न हो। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। साथ ही पीड़ित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। फिलहाल एहतियातन सड़क पर आवागमन रोक दिया गया है और जाम की स्थिति बनी हुई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
#
जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
50 हजार रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
#
गया हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
#
कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ठाकुर कुल्ही में हुआ रहस्यमयी धमाका, चोर के हाथ हुए जख्मी
#
11KV का गिरा तार, करंट लगाने से 3 मवेशियों की हुई मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
#
मुहर्रम पर्व पर अखाड़ा समिति ने पुलिस टीम का किया सम्मान, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
#
भीषण सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
NH-19 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल