Date: 27/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुहर्रम पर्व पर अखाड़ा समिति ने पुलिस टीम का किया सम्मान, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
6/27/2026 11:56:53 AM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: आजादनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों में पुलिस अधिकारियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से सम्मान किया गया। ईदगाह मैदान स्थित नौजवान अखाड़ा में जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा, डीएसपी दयानंद कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी, आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान तथा एसआई मनीष राय को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान की उपस्थिति में नौजवान अखाड़ा के सरपरस्त शाहिद परवेज, लाइसेंसधारी मो. अलाउद्दीन, असगर हुसैन, मो. फिरोज एवं हाजी अयूब अली ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद सिटी एसपी ललित मीणा जाकिरनगर चौक स्थित गरीब नवाज अखाड़ा पहुंचे, जहां मुहर्रम कमेटी के सरपरस्त मो. कादिर एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों ने उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मो. नवाब, मो. नेसार अहमद, मो. शेरू, शाहरुख खान, मो. मकबूल आलम, मो. शाहिद, सोनू, पप्पू, जुम्मन, कल्लू एवं मन्नू सहित बड़ी संख्या में अखाड़ा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी ने शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने का संदेश दिया।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेशेल्स दौरा—भारत-सेशेल्स संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
#
रेलवे स्टेशनों पर 2.5 करोड़ की ड्रेनेज व्यवस्था पूरी, मानसून में ट्रेनों की रफ्तार रहेगी बरकरार
#
हौसले ने लिखी सफलता की कहानी: शादी की मेहंदी के दिन विकास बने BDO, दिव्यांगता भी नहीं रोक पाई उड़ान
#
कोर्ट कैंपस में अधिवक्ताओं ने किया सुंदर पाठ, भक्ति में डूबा पूरा परिसर
#
बीसीसीएल का पहला 'कोल नीर प्रोजेक्ट' जल्द होगा शुरू, भूमिगत पानी से तैयार होगी शुद्ध पेयजल की बोतल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुराल वाले फरार, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
#
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
#
शेयर बाजार में हलचल, Adani Power, Suzlon, Vodafone Idea और JP Power रहे ट्रेंड में
#
जून को खुलेगा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए