Date: 18/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तीन कथित ऑडियो की जांच में एसआई ऋषि रंजन दोषी, निलंबित; विभागीय कार्रवाई भी शुरू : एसएसपी

11/17/2026 6:47:52 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : विष्णुपद थाने में पदस्थापित एसआई ऋषि रंजन से जुड़े तीन कथित ऑडियो का मामला अब कार्रवाई तक पहुंच गया है। सिटी एसपी अभिनव की जांच में एसआई को दोषी पाए जाने के बाद उनके निलंबन और विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई। अनुशंसा के बाद एसएसपी सुशील कुमार ने विष्णुपद में पदस्थापित एसआई ऋषि रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ हीं विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मची है। मामले में सामने आए तीन ऑडियो में मंथली वसूली, कानूनी कार्रवाई प्रभावित करने के लिए कथित पैसों के लेन-देन और थाना परिसर में शराब मंगवाने जैसी बातचीत का दावा किया गया था। पहले ऑडियो में हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए बम-बम रवानी की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत के दौरान मंथली का जिक्र है। दूसरे में मारपीट के मामले में धारा 109 के तहत कार्रवाई रोकने के बदले कथित लेन-देन की बात सामने आई थी। तीसरे ऑडियो में थाने में शराब मंगवाने की चर्चा का दावा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने एसएसपी सुशील कुमार को जांच का निर्देश दिया था। एसएसपी सुशील कुमार ने जांच सिटी एसपी अभिनव को सौंपी गई।सिटी एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की अनुशंसा एसएसपी से की गई,जिसके बाद एसएसपी सुशील कुमार ने एसआई ऋषि रंजन को निलंबित कर दिया। अब विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
 
गया से कोयलांचल लाइव लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट |