Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रेम विवाह के 8 महीने बाद उजड़ गई अंजनी की दुनिया, 18 साल की युवती की मौत से परिवार में मातम
11/17/2026 12:19:09 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: जिस उम्र में एक लड़की अपनी नई जिंदगी के सपने संजोती है, अपने भविष्य को लेकर खुशियां तलाशती है, उसी उम्र में मुंगेर की 18 वर्षीय अंजनी की जिंदगी का दुखद अंत हो गया। प्रेम विवाह के महज आठ महीने बाद अंजनी ने मुंगेर सदर अस्पताल में आखिरी सांस ली। शादी के महज दो महीने बाद ही पारिवारिक विवाद के बीच उसने एसिड पीकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि उस वक्त उसकी जान तो बच गई, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच शुरू हुई उसकी जंग आखिरकार सोमवार की रात खत्म हो गई। वहीं, इस मामले में दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज था, जिसकी कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। यह कहानी है हेमजापुर थाना क्षेत्र के चांद टोला की रहने वाली 18 वर्षीय अंजनी कुमारी की। पांच मार्च 2026 को अंजनी ने लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के बंशीपुर निवासी भारत यादव से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने साथ जीने और साथ रहने का सपना देखा था, लेकिन शादी के बाद हालात कुछ ऐसे बदले कि रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगीं। शादी के बाद भारत करीब एक महीने तक अंजनी के साथ हेमजापुर में रहा। इसके बाद वह उसे लेकर अपने गांव बंशीपुर पहुंचा, लेकिन वहां परिजनों ने अंजनी को स्वीकार नहीं किया। हालात ऐसे बने कि महज पांच दिनों के भीतर ही भारत उसे वापस हेमजापुर ले आया। कुछ दिनों बाद भारत रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश चला गया। इसके बाद फोन पर होने वाली बातचीत भी धीरे-धीरे विवाद और तकरार में बदलने लगी। बताया जाता है कि शादी के करीब दो महीने बाद पारिवारिक तनाव के बीच अंजनी ने घर में रखा एसिड पी लिया और आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई, लेकिन उस घटना के बाद से उसकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने मुंगेर से लेकर भागलपुर तक कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया। पिछले कई दिनों से वह मुंगेर सदर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी, लेकिन सोमवार की रात उसकी सांसें थम गईं। अंजनी की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। जिस बेटी को माता-पिता ने बड़े अरमानों से विदा किया था, उसकी अर्थी उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, मामले की सूचना मिलते ही हेमजापुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार के अनुसार, अंजनी के परिजनों ने पहले ही दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच अंजनी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल अंजनी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके पीछे कई सवाल और एक परिवार का कभी न भरने वाला जख्म छोड़ गई है। प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए विवाद, एसिड पीने की घटना और फिर लंबी बीमारी के बाद हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आदित्यपुर में सनसनीखेज वारदात, श्मशान भूमि के जंगल में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
#
तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर, हवा में उछलकर सड़क पर गिरे दो युवक
#
शोले के वीरू की तर्ज पर बिजली टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा....
#
तीन कथित ऑडियो की जांच में एसआई ऋषि रंजन दोषी, निलंबित; विभागीय कार्रवाई भी शुरू : एसएसपी
#
एक करोड़ की लागत से बने तालाब को चारदीवारी में किया कैद,15वें वित्त आयोग की राशि से हुआ था तालाब का जीर्णोद्धार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोपाल मैदान में भव्य करम महोत्सव, मंत्री श्रवण कुमार ने की करम डाली की पूजा, दिए प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का संदेश......
#
डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, हथौड़े से भी किया गया वार
#
मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीनेट-सिंडिकेट नामांकन पर लगी रोक, राज्यपाल सचिवालय ने अगले आदेश तक नामांकन स्थगित किया....
#
सरदार पटेल को सांसद ढुलू महतो ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू की राजनीति पर साधा निशाना, युवाओं से की त्याग की भावना अपनाने की अपील